SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 122
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ॥ अव नेत्रका दृष्टांत देके ज्ञानकी अर वैराग्यकी युगपत् उत्पत्ती दिखावे है ॥ चौपई ॥ दोहा ॥ ज्ञानकला जिसके घटजागी । ते जगमांहि सहज वैरागी ॥ ज्ञानी मगन विषै सुखमांही । यह विपरीत संभवे नाही ॥ ४०॥ | ज्ञानशक्ति वैराग्य बल, शिव साधे समकाल। ज्योंलोचन न्यारे रहे, निरखे दोऊ ताल॥४१॥ अर्थ-जिसके हृदयमें सम्यग्ज्ञानके कलाका उद्योत भया है, ते तो जगतसे सहज वैरागी होय है। अर ज्ञानी होके विषयसुखमें मग्न रहे है, यह विपरीत बात संभवे नही ॥४०॥ ज्ञान अर वैराग्य ए दोनूवस्तू एक कालमें उपजे है, अर इनके बलते मोक्ष साधे है । जैसे दोनूं नेत्र न्यारे न्यारे हा रहे है, तोहू पदार्थका देखना दोनू नेत्रते एक कालमेंही होय है ॥ ४१॥ all ॥ अव कीटकका दृष्टांत देके अज्ञानीके तथा ज्ञानीके कर्मबंधका विचार कहे है ॥ चौपई ॥ दोहा ॥ मूढ कर्मको कर्त्ता होवे । फल अभिलाष घरे फल जोवे ॥ ज्ञानी क्रिया करे फल सूनी । लगे न लेप निर्जरा दूनी ॥ ४२ ॥ | बंधे कर्मसों मूढज्यों, पाट कीट तन पेम । खुले कर्मसों समकिती, गोरख धंदा जेम ॥ ४३॥ 5 अर्थ-मूढ है सो भोगकी इच्छा धरे है, फल जोवे है, ताते कर्मबंधका कर्ता होवे है । अर ज्ञानी / है सो भोग भोगे है, पण उदासीनतासे भोगे है ताते तिनकू नवीन कर्मका लेप होवे नही अर कृतकर्म खपी जाय है ॥ ४२ ॥ मूढ मिथ्यात्वी है सो नवीन नवीन कर्मका बंध करे है, जैसे रेशमका कीडा अपने मुखते तार काढि अपने शरीर उपर वेष्टन करे है । अर सम्यक्ती भेदज्ञानी है सो । कर्मबंधते खुले है, जैसे गोरखधंदा नामका कीडा है सो अपने जाली• फोडके निकले है ॥ ४३ ॥ BREAॐॐॐॐॐ
SR No.010586
Book TitleSamaysar Natak
Original Sutra AuthorN/A
AuthorBanarsidas Pandit, Nana Ramchandra
PublisherBanarsidas Pandit
Publication Year
Total Pages548
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari
File Size30 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy