________________
ज्यों-ज्यो भोग संयोग मनोहर, मनवांछित जन पावै। तृष्णा नागिन त्यो त्यों डंक, लहर जहर की आवै ।। मैं चक्रीपद पाय निरन्तर, भोगे भोग घनेरे। तौसी तनक भये नहिं पूरण, भोग मनोरथ मेरे। राज समाज महा अघकारण, वैर बढ़ावन हारा। वेश्यालम लछमी अति चञ्चल, याका कौन पत्यारा ॥ मोह महारिपु वैर विचास्यो, जगजिय सङ्कट डारे । घर कारागृह बनिता बेड़ी, परिजन जन रखवारे । सम्यकदर्शन ज्ञानवरण तप, ये जिय के हितकारी। येही लार असार और सव, यह चक्री चितधारी ॥ छोडेचौदह रत्न नवोनिधि अरु छोड़े संग साथी॥ कोड़ि अठारह घोड़े छोड़े, चौरासी लख हाथी । सहस छियानवे रानी छोडी, अरु छोडा घर बारा । सकल अवस्था ऐसे त्यागी, ज्यो जल बीच बतासा ॥ इत्यादिक सम्पति बहुतेरी, जीरणतृण सम त्यागी। नीति विचार नियोगी सुतकी, राज दियो बड़भागी॥ होय निःशल्य अनेक नृपति संग, भूषणवसन उतारे। श्रीगुरु चरण धरी जिन मुद्रा, पंच महाव्रत धारे॥ धनि यह समझ सुबुद्धि जगोत्तम, धनि यह धीरज धारी। ऐसी सम्पति छोड़ बसे वन, तिनपद धोक हमारी ।। दोहा-परिग्रह पोट उतार सब, लीनों चारित पंथ ।
निज स्वभावमें थिर भये, बजनाभि निरग्रन्थ।