________________
३०
.
दौलत-जैनपदसंग्रह।
मैं हरल्यौ निरख्यौ मुख तेरो । नासान्यस्त नयन , इलय न, वयन निवारन मोह अंधेरो ॥ मैं० ॥ १॥ परमें कर मैं निजवृधि अब लों, मवसरमें दुख सहयौ पनेरो । सो दुस भानन स्वपर, पिछानन, तुमविन आनन कारन हेरो ॥ मैं० ॥२॥ चाह भई शिवराहलाहकी गयौ उछाह असंजमकेरो। दौलत हितविराग चित मान्यौ, 'जान्यो रूप ज्ञानदृग भेरो ॥ मैं० ॥३॥
प्यारी लागै म्हाने जिन छवि थारी ॥ टेक ॥ परम निराकुलपद दरसावत, वर विरागताकारी। पट भूपन विन पै सुन्दरता, सुरनरमुनिमनहारी, प्यारी॥१॥ जाहि वि. लोकत भवि निज निधि लहि, चिरविभावताटारी । निरनिमेपते देख सचीपती, सुरता सफल विचारी ।। प्यारी० ॥२॥ महिमा अकथ होत लख ताकी, पशु सम समकितधारी । दौलत रहो ताहि निरखनकी, भव भय टेव हमारी ॥ प्यारी० ॥३॥
निरखत सुख पायौ, जिन मुखचन्द । नि० ॥ टेक ॥ मोह महातम नाश भयौ है, उर अम्बुज प्रफुलायौ।
नासिकापर लगाई है दृष्टि जिसने । २'भौहें नहीं हिलती है। ३ लाम-प्राप्तिकी । ४ टिमकाररहित ।५ ।। देवपणा।
-