________________
अध्याय - 1
आचार्य द्वारा प्रतिबोध -
अण्णाणमोहिदमदी मज्झमिणं भणदि पॉग्गलं दव्वं। बद्धमबद्धं च तहा जीवो बहुभावसंजुत्तो॥ (1-23-23) सव्वण्हुणाणदिट्ठो जीवो उवओगलक्खणो णिच्चं। किह सो पोंग्गलदव्वीभूदो जं भणसि मज्झमिणं॥ (1-24-24) जदि सो पोंग्गलदव्वीभूदो जीवत्तमागदं इदरं। तो सक्का वोत्तु जे मज्झमिणं पोंग्गलं दव्वं॥ (1-25-25)
अज्ञान से मोहित बुद्धि वाला और मिथ्यात्व रागादि अनेक भावों से युक्त जीव कहता है कि यह बद्ध-सम्बद्ध देहादि तथा अबद्ध देह से भिन्न स्त्री-पुत्रादि पुद्गल द्रव्य मेरा है; किन्तु सर्वज्ञ के ज्ञान में देखा गया जो सदा उपयोगलक्षण वाला जीव है, वह पुद्गल द्रव्य रूप कैसे हो सकता है, जो कहता है कि यह पुद्गल द्रव्य मेरा है। यदि जीवद्रव्य पुद्गल द्रव्य रूप हो जाये और पुद्गल द्रव्य जीवत्व को प्राप्त हो जाये तो कहा जा सकता था कि यह पुद्गल द्रव्य मेरा है।
The Self, deluded with wrong knowledge and influenced by wrong belief and passions, declares that physical objects like the ones intimately bound to him (the body) and the ones not so bound to him (wife, son etc.), belong to him. The Omniscient Lord has declared that consciousness is soul's distinctive characteristic. How can such an entity be regarded as physical matter? How can one say that a particular physical matter belongs to him? If it were possible for the soul to become a physical matter and for the physical matter to become a soul (having consciousness), then only it would have been right to say that a particular physical object belongs to the soul.
15