________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
मारग साचा कौन बतावे?
मारग साचा कौन बतावे जाकुं जाईके पूछीए वे तो अपनी अपनी गावे
मारग....
मतवारा मतवाद वाद धर थापत निज मत नीका
स्याद्वाद अनुभव बिन ताका कथन लगत मोहे फीका
मारग....
मत वेदांत ब्रह्मपद ध्यावे निश्चयपख उर धारी मीमांसक तो कर्म वदे जे उदय भाव अनुसारी
मारग....
बौद्ध कहे ते बुद्ध देव मम क्षणिक रूप दर्शावे नैयायिक नयवाद ग्रहीने कर्त्ता कोऊ ठहरावे
मारग....
चार्वाक निज मनःकल्पना शून्यवाद कोऊ ठाणे तिन में भेद अनेक भये हैं अपनी अपनी ताणे
मारग....
नय सर्वांग साधना जामें ते सर्वज्ञ कहावे 'चिदानंद' ऐसो जिनमारग खोजी होय सो पावे
मारग....
For Private And Personal Use Only