________________
आओ जीना सीन...
अफलता 0
सफलता (65)
आओ जीना सीन...
स्वस्थ रहो, मस्त रहो, हँसते रहो
आत्मविश्वास वृद्धि के उपाय :
स्वयं का सही मूल्यांकन आत्मविश्वास बढ़ता है। अच्छी आदतों का निर्माण आत्मविश्वास बढ़ाता है। सफलता आत्मविश्वास बढ़ाती है। हर सफलता के बाद आत्मविश्वास का स्तर बढ़ता जाता है। सम्मान और पुरस्कार आत्मविश्वास बढ़ाता है। अनुशासन का पालन करने से आत्मविश्वास बढ़ता है।
मुझे पता है बचों को मस्त रहना बहुत ही अच्छा लगता है पर इसके साथ स्वस्थ रहना भी जरूरी है। हेल्थी बच्चा ही मस्त रह सकता है। तुम जो चाहे वह कर सकते हो, नहीं तो घर में सभी कहेंगे कि इसकी हेल्थ अच्छी नहीं, अशक्त है, यह नहीं करेगा। स्पोर्ट्स हो, कहीं जाना हो, सबसे महत्त्वपूर्ण है मस्त रहना। आप मस्त है तो शरीर अपने आप स्वस्थ रहेगा।
पढ़ाई करना है, स्पोर्ट्स में आगे बढ़ना है अथवा बड़े होकर अपना बिजनेस या नौकरी करनी है, कन्याओं को परिवार चलाना है, खाना बनाना है तो रोगमुक्त और स्ट्रोंग होना जरूरी है।
शरीर के साथ मन को भी प्रशिक्षण की जरूरत है जैसे - संयम करना, गुस्सा कम करना अथवा सहनशीलता दिखाना। तन और मन का गहरा संबंध है। एक दूसरे पर अवलंबित है। तन स्वस्थ तो मन स्वस्थ और मन स्वस्थ तो तन स्वस्थ।
मन का स्वास्थ्य निर्भर तन पर, स्वस्थ सदा उसको रखना...
आत्मविश्वास कम होने के कारण और परिणाम क्या होते हैं? अपनी आदतें ही आत्मविश्वास कम करने में प्रभावी होती है। गलत संगत आत्मविश्वास को कमजोर करती है।
आत्मविश्वास कम होने से जो आता है उस पर भी विश्वास नहीं रहता। अपने आप को कम भी मत समझो और अधिक भी मत समझो। स्वयं का सही मूल्यांकन करने से आत्मविश्वास बढ़ता है, अन्यथा - * आत्मविश्वास कम होने से निर्णय गलत लिए जाते हैं।
आत्मविश्वास कम होने से कार्य सम्पन्न करने में समय लग जाता है। जीवन में असंतोष और रिक्तता महसूस होती है।
न वा उ मां वृजने वारयन्ते न पर्वतासो यदहं मनाये। मम स्वनात्कृधुकर्णो भयात एवेदनु घन्किरणः॥
- ऋ 10/27/5
हे मनुष्य! तुम्हारी आत्मविश्वास की शक्ति बड़ी प्रबल है।
तुम्हारे निश्चय को कोई मिटा नहीं सकता। साधारण विघ्नों की बात ही क्या? बड़े-बड़े पर्वत तक तेरी राह नहीं रोक सकते। तू सूर्य से भी अधिक बलवान है।