________________
सरल सामुद्रिक शास्त्र
6. निर्मल तथा सुन्दर गाल जिन स्त्रियों के होते हैं, वे श्रेष्ठ कही जाती हैं।
7. जिन स्त्रियों के गालों पर रोग हों, वे दुखी होती हैं। 8. यदि गालों पर नाड़ियां न दिखाई देती हों, तो वह देवी के समान होती है। 9. जिसके गाल गड्डेदार हों, वह पूर्ण भौतिक तथा शौकीन मिजाज की स्त्री होती है।
होंठ
1. लाल होंठ वाले व्यक्ति धनवान होते हैं। 2. गुलाबी होंठ वाले व्यक्ति बुद्धिमान होते हैं। 3. मोटे होंठ वाला व्यक्ति धर्मात्मा होता है। 4. लम्बे होंठ वाला व्यक्ति भोगी होता है। 5. ऊबड़-खाबड़ होंठ वाला व्यक्ति दुख पाता है। 6. रूखे-सूखे पतले तथा कान्तिहीन होंठ निर्धनता के सूचक होते हैं। 7. जिस स्त्री के होंठ लाल तथा चिकने हों, वह श्रेष्ठ होती है। 8. जिसके होंठ के बीच में रेखा दिखाई दे, वह सौभाग्यशाली होती है। 9. आड़े-तिरछे होंठ वाली दुर्भाग्यशालिनी होती है। 10. काले और मोटे होंठ वाली स्त्री पति-सुख-हीन होती है। 11. बहुत अधिक मोटे होंठ वाली स्त्री कलह करने वाली होती है। 12. ऊपर का होंठ कोमल, झुका हुआ तथा चिकना हो, तो वह सौभाग्यदायी होती है।
13. यदि नीचे का होंठ ऊपर की ओर उठा हुआ हो, तो वह विधवा होती है।
14. गोल तथा लालिमा लिए हुए होंठ वाली, पूर्ण पति सुख प्राप्त करती है।