________________
सरल सामुद्रिक शास्त्र
मुख
1. यदि छोटा मुंह हो, तो वह अच्छा कहलाता है। 2. यदि बहुत अधिक फैला हुआ हो, तो यह दरिद्रता का सूचक है। 3. यदि मुंह चौड़ाई लिए हुए हो, तो अशुभ कहलाता है। गर्दन 1. छोटी गर्दन वाला भाग्यशाली होता है। 2. गोल और मजबूत गर्दन वाला व्यक्ति धनवान होता है। 3. शंख के समान गर्दन वाला व्यक्ति राजा होता है। 4. भैंसे के समान मोटी गर्दन वाला व्यक्ति बलवान होता है। 5. बैल के समान गर्दन वाला व्यक्ति अल्पायु होता है। 6. लम्बी गर्दन वाला व्यक्ति भोगी होता है।
7. टेढी गर्दन वाला चगलखोर होता है।
8. लम्बी और चपटी गर्दन वाला दुःखी होता है। 9. मांसहीन गर्दन निर्धनता की सूचक है। 10. चार अंगुल वाली गर्दन सबसे श्रेष्ठ मानी गई है तथा गर्दन का घेरा 24 से 26 अंगुल का अत्यन्त श्रेष्ठ होता है। 11. बड़ी-बड़ी हड्डियों से युक्त गर्दन निर्धनता की सूचक होती है। 12. यदि स्त्रियों के गले के मनके सीधे हों, तो वह दीर्घायु होती है। 13. यदि गले की गुटकी ऊंची हो, तो वह सौभाग्यदायी होती है। 14. मांस से भरी हुई सुन्दर गर्दन श्रेष्ठता की सूचक होती है। 15. तीन रेखाओं से युक्त गर्दन वाली स्त्री धनी होती है। 16. जिस स्त्री के गले में हड्डियां दिखाई देती हों, वह दुर्भाग्य युक्त होती है।