SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 69
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ सरल सामुद्रिक शास्त्र 9. अत्यन्त छोटे कान वाला व्यक्ति कंजूस होता है। 10. सूखे हुए कान दरिद्रता की निशानी है। 11. लम्बे और फैले हुए कान क्रूर व्यक्ति का परिचय देते हैं। 12. बड़े कान वाला व्यक्ति पूजनीय होता है। 13. चिकनाई रहित कान कमजोरी का सूचक है। 14. स्त्रियों के कानों पर केश होना विधवापन का सूचक है। 15. स्त्री के कान लम्बे हों, तो अच्छे होते हैं। आंख दोनों आंखें समान और काली होने से व्यक्ति को साधारण और अच्छा माना जाता हैं लाल आंख वालों को शारीरिक कष्ट, नीली आंख वालों को सामाजिक कष्ट, पीली आंख वालों को पारिवारिक कष्ट, भूरी आंख वालों को धोका का सामना करना होता है। जब दो व्यक्ति आमने सामने बैठकर बातें करते हैं उस समय जो व्यक्ति बात करते समय इधर उधर देखे उसे कपटी तथा बार-बार पलकें झपकाने वाले चरित्रहीन एवं ऊपर की ओर देखने वाले अच्छे तथा आंखों से आंखें मिलाकर बात करने वाला विश्वासी कहा गया है। भौंहें जिसकी भौहें (Eye Brow) मोटी होती हैं वे शान्त स्वभाव के तथा पतली भौहों वाले अधिक चालाक होते हैं। दोनों भौहों के मध्य सामान्य अंतर शुभ माना गया है तथा जुड़ी हुई भौहों के व्यक्ति का विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसे व्यक्ति किस समय क्या करते हैं वे खुद भी इस विषय से अनभिज्ञ पाये जाते हैं। सीधी भौहों के स्वामी उन्नति करने वाले तथा धैर्यवान होते हैं। टेढ़ी भौहों के स्वामी की बौद्धिक क्षमता अधिक होती है। 69
SR No.009374
Book TitleSaral Samudrik Shastra
Original Sutra AuthorN/A
AuthorArunkumar Bansal
PublisherAkhil Bhartiya Jyotish Samstha Sangh
Publication Year
Total Pages88
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size1 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy