________________
अर्थात् जन्म = 15घं. 10मि. प्रातः 5घं. 30 मि. के पश्चात् हुआ। इसलिए चन्द्र की 15घं. 10 मि. में क्या चाल रही यह निकालना होगा। 24घंटे में चन्द्र की चाल = 12°12' 1 " " = 12° 12'X 15 घं. 10 मि. 15 घं. 10मि.
24घं.
= 7°43' इस सूत्र को संक्षिप्त करने के लिए हम पीछे दी गई लौग तालिका की सहायता लेंगे। लौग द्वारा किसी भी सूत्र का संक्षिप्त करने के लिए यह नियम है कि गुण की जाने वाली संख्याओं की लौग संख्या आप में जोड़ी जाती है और भाग वाली संख्याए आप में घटाई जाती है। इस प्रकार तालिका में देखने से लौग
12° 14' + लौग 15घं. 10 मि.-लौग 24घं. लौग तालिका की संख्या 0.2938 + 0.1993 - 0 योग = 0.4931 यह योग संख्या लौग तालिका में कितने अंशो और कला पर है इसे तालिका में देखेंगे अगर पूर्ण संख्या व प्राप्त हो तो इस संख्या के निकटतम् संख्या पर अंश और कला को लेंगे। जैसे की 0-4930 संख्या की निकट संख्या तालिका से 0-4928 इसलिए इस संख्या के अंश और कला ही जो 7°43' है पूरे सूत्र का संक्षेप हुआ यही चन्द्र की 15घं. 10मि. की चाल है। प्रातःकाल 5घं. 30 मि. पर चन्द्र के रेखांश में 15घं. 10 मि. के चन्द्र की चाल जोड़ देने से चन्द्र स्पष्ट हो जायेगा। प्रातःकाल 5घं. 30मि. पर चन्द्र के स्पष्ट रेखांश 1.2.1969 = 3रा 01°16' 15घं. 10मि. में चन्द्र की चाल
= 7°43'
चन्द्र स्पष्ट
= 3रा 8°59' इसी प्रकार सभी ग्रहों के रेखांश ज्ञात किये जायेंगे। Condened Ephemeris में नवग्रहों के प्रातः 5:30 बजे के रेखांश प्रतिदिन के देकर दो दिन के अन्तराल में दिये है अर्थात् यदि 1तारीख के रेखांश के बाद 3 तारीख का रेखांश दिया गया है इसलिए इसका गणित करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि जो रेखांशो का अन्तर आयेगा वह 48 घंटे का होगा 24 घंटे का अन्तर उससे आधा होगा। चन्द्र स्पष्ट की तरह शेष ग्रहों का स्पष्टीकरण भी हम वैसे ही करेंगे।