________________
श्री जिनराज की आरति श्रीजिनराज तिहारी, करमदलन संतन हितकारी | टेक सुर-नर-असुर करत तुम सेवा, तुमही सब देवन के देवा | आरती0
पंच महाव्रत दुद्धर धारे, राग रोष परिणाम विदारे | आरती0 भव-भय-भीत शरन जे आये, ते परमारथ-पंथ लगाये | आरती0 जो तुम नाम जपै मनमांही, जनम-मरन-भय ताको नाहीं | आरती0
समवसरन-संपूरन शोभा, जीते क्रोध-मान छल लोभा | आरती0 तुम गुण हम कैसे करि गाउँ, गणधर कहत पार नहिं पावैं | आरती0 करुणासागर करुणा कीजे, ‘द्यानत' सेवक को सुख दीजे | आरती0
67