________________ - SATHERE जीव विचार प्रकरणESSETTES संस्कृत छाया कन्दा अंकुराः किसलयानि पनका: शेवालं भूमिस्फोटाश्च / / आर्द्रकत्रिकं ग रे मुस्ता वस्तूल: थेग: पल्लंखः // 9 // शब्दार्थ कंदा - जमीकंद अंकुर - अंकुरित धान किसलय - कोंपलें पणगा - पांच रंग की फुल्ली / सेवाल - सिवार भूमिफोडा - भूमिस्फोटक य - और अल्लयतिय - आर्द्रक त्रिक .. गज्जर - गाजर मोत्थ - नागर मोत्था वत्थुला - वथुआ थेग - एक प्रकार का शाक __ पल्लंका - पालक . भावार्थ कंद, अंकुर, कोंपलें, पांच रंग की फुल्ली, सिवार, भूमिस्फोटक, आर्द्रक त्रिक, गाजर, नागर मोत्था, वथुआ, थेग और पालक साधारण वनस्पतिकायिक जीवों के भेद हैं॥९॥ विशेष विवेचन कंद - आलू , प्याज, मूली इत्यादि समस्त जमीकंद / अंकुर - अंकुरित धान (जिस धान में अंकुर फूट गये हो)। किसलय - कोंपलें, नये कोमल पत्ते / पणगा - पांच रंग की फुल्ली , जो बासी अन्न में पैदा होती है / सेवाल - सिवार, एक प्रकार की वनस्पति / भूमिस्फोटक - वर्षा ऋतु में भूमि को फोडकर पैदा होने वाली वनस्पति जो छत्र के आकार की होती है। आर्द्रकत्रिक - आर्द्रक, हल्दी और कर्नूरक /