SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 184
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ R EET जीव विचार प्रश्नोत्तरी 8888888 197) विकलेन्द्रिय जीवों में कौनसा संस्थान पाया जाता हैं ? उ. हुंडक नामक एक ही संस्थान पाया जाता हैं। 198) विकलेन्द्रिय जीवों में कितने कषाय होते हैं ? उ. क्रोधादि चारों कषाय होते हैं। 199) विकलेन्द्रिय जीवों में कितनी लेश्याएँ पायी जाती हैं? उ. तीन लेश्या-१) कृष्ण 2) नील 3) कापोत / 200) विकलेन्द्रिय जीवों में तीन योगों में से कितने योग होते हैं? उ. दो योग - 1) काय योग 2) वचन योग। 201) विकलेन्द्रिय जीवों में कितने उपयोग पाये जाते हैं ? उ. छह उपयोग - 1) मति अज्ञान 2) श्रुत अज्ञान 3) मति ज्ञान 4) श्रुत ज्ञान 5) अचक्षु दर्शन 6) चक्षु दर्शन / द्वीन्द्रिय एवं त्रीन्द्रिय जीवों में प्रथम पांच उपयोग होते हैं। चतुरिन्द्रिय जीवों में उपरोक्त छहों उपयोग पाये जाते हैं। . . 202) विकलेन्द्रिय जीवों में कौनसा वेद होता हैं ? उ. नपुंसक वेद। . 203) विकलेन्द्रिय जीवों में कितने समुद्घात होते हैं ? उ. तीन समुद्घात - 1) वेदना 2) कषाय 3) मरण। 204) विकलेन्द्रिय जीवों में कितने वर्शन पाये जाते हैं ? उ. दो दर्शन - 1) सम्यक्दर्शन 2) मिथ्यादर्शन। 205) विकलेन्द्रिय जीवों में कितनी दृष्टियाँ होती हैं ? उ. हेतुवादोपदेशिकी दृष्टि हीं पायी जाती है। 206) एक समय में कितने विकलेन्द्रिय जीव जन्म लेते हैं? उ. संख्यात अथवा असंख्यात। 207) एक समय में कितने विकलेन्द्रिय जीव च्यव (मर) सकते हैं? उ. संख्यात अथवा असंख्यात।
SR No.004274
Book TitleJeev Vichar Prakaran
Original Sutra AuthorN/A
AuthorManitprabhsagar
PublisherManitprabhsagar
Publication Year2006
Total Pages310
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari
File Size6 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy