SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 168
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ SETTPSETTE जीव विचार प्रश्नोत्तरी NTS उ. श्लक्षण पृथ्वी कोमल-मुलायम होती है जबकि खर पृथ्वी कठोर होती है। 110) श्लक्षण पृथ्वी कितने प्रकार की होती हैं? . . उ. पांच प्रकार की - 1) काली 2) नीली 3) पीली 4) लाल 5) सफेद। / 111) खर पृथ्वी कितने प्रकार की होती हैं ? उ. छत्तीस प्रकार की - 1) मिट्टी 2) कंकर 3) रेती 4) पत्थर 5) शिला. 6) नमक 7) क्षार 8) लोहा 9) तांबा 10) रांगा 11) सीसा 12) चांदी 13) सोना 14) हीरा 15) हरताल 16) हिंगुल 17) मनसिल 18) पारा 19) सुरमा 20) मूंगा २१)अभ्रक 22) अभ्रबालुका 23) गोमेदक 24) रूचक 25) अंक 26) स्फटिक 27) लोहिताक्ष 28) मरकत 29) मसारगल्ल 30) भुजमोदक 31) इन्द्रनील 32) सौगंधिक 33) चन्द्रकान्त 34) वैडूर्य 35) जलकान्त 36) सूर्यकान्त / इसमें प्रारंभ के 22 भेद सामान्य पृथ्वी के हैं एवं शेष चौदह भेद रत्नों के हैं। 12) जलकायिक जीवों के भेद बताओ? उ. नदी, सागर, तालाब, कुएँ एवं बरसात का पानी, ओस, बर्फ, ओले, कोहरा, हरी वनस्पतियों के उपर फूटकर निकला हुआ पानी, घनोदधि आदि जलकायिक (अप्कायिक) जीवों के भेद हैं। . 113) घनोदधि से क्या तात्पर्य है ? उ. चौदह राजलोक में स्थित देव विमानों एवं नरक पृथिवियों के नीचे घी के समान जमा-ठसा हुआ पानी घनोदधि कहलाता है। 114) अधिकायिक जीवों के उदाहरण दीजिये ? उ. अंगार, ज्वाला, मुर्मर, उल्कापात, अशनि, आकाश से गिरने वाले अग्निकण, बिजली इत्यादि अग्निकायिक जीवों के भेद हैं। 115) समुद्र में लगने वाली आग को क्या कहते है ? उ. दावानल। 116) वडवानल किसे कहते हैं ? उ. बांस आदि के आपस में टकराने-घिसने से उत्पन्न होने वाली आग वडवानल
SR No.004274
Book TitleJeev Vichar Prakaran
Original Sutra AuthorN/A
AuthorManitprabhsagar
PublisherManitprabhsagar
Publication Year2006
Total Pages310
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari
File Size6 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy