SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 69
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ६० : पीयूष घट तुम्हारे लिए जल लेने जायेगा, वह भी उस समय तुम्हारे पास न होगा । अपना दुःखद भविष्य सुनकर या जानकर किसको चिन्ता न होगी ? कृष्ण चिन्तातुर हो गए। उनको गहरे चिन्तन में देखकर भगवान् नेमिनाथ ने आशा का संवल देते हुए कहा : "कृष्ण ! तुम इतनी चिन्ता क्यों करते हो ? तुम्हारा अगला जीवन सुखद और सुन्दर है ।" "यह कैसे भंते !" कृष्ण ने उत्कण्ठा से पूछा । "कृष्ण ! शतद्वार नगर में एक अन्तिम तीर्थकर होगा । वह तुम ही हो ।" भगवान् ने कहा । अपना उज्ज्वल भविष्य सुनकर कृष्ण हर्ष-विभोर हो गए । प्रमोदमय अभिनय करने लगे । अपनी पूरी शक्ति से उन्होंने सिंहनाद किया । फिर भगवान् को वन्दन करके द्वारिका की ओर चल पड़े । कृष्ण ने जो आज पाया, वह कभी नहीं पाया होगा । -- अन्तकृत् अंग-सूत्र, वर्ग ५ अ० १/ Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.003423
Book TitlePiyush Ghat
Original Sutra AuthorN/A
AuthorVijaymuni Shastri
PublisherSanmati Gyan Pith Agra
Publication Year
Total Pages202
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari
File Size6 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy