SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 28
Loading...
Download File
Download File
Translation AI Generated
Disclaimer: This translation does not guarantee complete accuracy, please confirm with the original page text.
2 One should definitely make a stronger effort to regain it, so that in due time, he may be able to acquire the said right faith, etc., and become capable of his own welfare. Those individuals who have special क्षयोपशम भाव (feelings of destruction and pacification) automatically attain human birth. But those who do not have these feelings, attain it through good advice. By good advice, we mean the good advice of virtuous men, which requires special effort and practice to obtain. It has been seen in the world that man has a greater inclination towards bad company, and many kinds of advice cannot turn many individuals towards the right path. If the tendencies of the mind are directed towards this from the very beginning, then complete success can be achieved. The company of those individuals from whom virtue, knowledge, etc., can be obtained, can be called good company. Even today, great intelligence and cleverness are needed to identify such individuals. Because many individuals create false pretense and trap innocent youths in their net, pushing them away from the right path and drowning them in the well of the worst company. I The said good company has been described in three ways - द्रव्य - सुसंगति (material good company), क्षेत्र सुसंगति (regional good company) and काल- सुसंगति (temporal good company). द्रव्य - सुसंगति is also of three types - सचित्त (conscious), अचित्त (unconscious) and मिश्रित (mixed). सचित्त द्रव्य are living beings like humans, अचित्त are enjoyable objects and मिश्रित are musical instruments like veena, etc. For good company, one should associate with those humans whose conduct is pure and who are believers. Their company brings newness and purity to life. One's knowledge keeps increasing day by day and in due time, he becomes capable of his own welfare. In this way, the scriptures mention five types of knowledge - मति - ज्ञान (intellectual knowledge), श्रुत-ज्ञान (scriptural knowledge), अवधि - ज्ञान (clairvoyance), मनः पर्यव-ज्ञान (knowledge of the mind) and केवल - ज्ञान (omniscience). Among these five, श्रुत - ज्ञान is considered to be the most beneficial. Because when someone continuously listens to the pure Aryan words from the mouth of the guru, then their soul will definitely be affected by them and in this way, after obtaining श्रुत - ज्ञान, the rest of the knowledge can be obtained without much effort and then he will continue to strive to purify his soul.
Page Text
________________ २ की पुनः प्राप्ति के लिये अवश्य दृढ़तर प्रयत्न करना चाहिए, ताकि समय पाकर वह कभी न कभी उक्त सम्यग् दर्शन आदि की उपार्जना कर अपने कल्याण करने के लिए समर्थ हो सके । जिन व्यक्तियों के क्षयोपशम भाव विशेष होते हैं, उनको स्वतः ही मनुष्य जन्म की प्राप्ति हो जाती है । किन्तु जिनके उक्त भाव नहीं होते, उनको सदुपदेश से उसकी प्राप्ति हो जाती है । सदुपदेश से हमारा तात्पर्य साधु पुरुषों के सदुपदेश से है, जिसकी प्राप्ति के लिये विशेष प्रयत्न और अभ्यास की आवश्यकता है । संसार में देखा गया है कि कुसंगति की ओर मनुष्य का झुकाव अधिक होता है, अनेक प्रकार के उपदेश भी कई एक व्यक्तियों को सन्मार्ग की ओर नहीं पलट सकते । यदि प्रारम्भ से ही मन की प्रवृत्तियां इस ओर लगाई जायं तो पूर्ण सफलता मिल सकती है । जिन व्यक्तियों की संगति से सद्गुण और ज्ञान आदि की प्राप्ति हो, उन्हीं की संगति सत्संगति कही जा सकती है । ऐसे व्यक्तियों की पहचान के लिए भी आज कल अत्यन्त बुद्धिमत्ता और चतुरता की आवश्यकता है । क्योंकि कई एक व्यक्ति मिथ्या आडम्बर रच कर भोले-भाले युवकों को अपने जाल में फँसा कर सन्मार्ग से ढकेल कर घोरतर कुसंगति के कुएँ में डुबो देते हैं । I उक्त सुसंगति तीन तरह की वर्णन की गई है - द्रव्य - सुसंगति, क्षेत्र सुसंगति और काल- सुसंगति । द्रव्य - सुसंगति भी सचित्त, अचित्त और मिश्रित भेद से तीन ही प्रकार की होती है । सचित्त द्रव्य मनुष्य आदि जीव हैं, अचित्त भोग्य पदार्थ और मिश्रित वीणा आदिवादित्र हैं । सुसंगति के लिए उन्हीं मनुष्यों की संगति करनी चाहिए, जिनका आचरण शुद्ध हो और जो आस्तिक हों । उनकी संगति से जीवन में नवीनता और पवित्रता का संचार होता है । अपने ज्ञान में दिन प्रतिदिन वृद्धि होती चली जाती है और समय पाकर वह एक दिन अपने कल्याण के लिए स्वयं समर्थ हो जाता है । इस तरह शास्त्रों में मति - ज्ञान, श्रुत-ज्ञान, अवधि - ज्ञान, मनः पर्यव-ज्ञान और केवल - ज्ञान - पांच प्रकार का ज्ञान कथन किया गया है । इन पांचों में श्रुत - ज्ञान ही सबसे अधिक परोपकारी माना गया है । क्योंकि जब कोई निरन्तर गुरु- मुख से पवित्र आर्य-वाक्यों को सुनेगा तो अवश्य ही उसकी आत्मा पर उनका प्रभाव पड़ेगा और इस प्रकार श्रुत - ज्ञान की प्राप्ति के अनन्तर शेष ज्ञानों की प्राप्ति बिना किसी अधिक परिश्रम के हो सकेगी और फिर वह निरन्तर अपनी आत्मा पवित्र बनाने में प्रयत्नशील बना रहेगा । Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.002908
Book TitleAgam 27 Chhed 04 Dashashrut Skandh Sutra Sthanakvasi
Original Sutra AuthorN/A
AuthorAtmaram Maharaj
PublisherPadma Prakashan
Publication Year2001
Total Pages576
LanguageHindi, English
ClassificationBook_Devnagari, Book_English, Agam, Canon, Conduct, & agam_dashashrutaskandh
File Size11 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy