SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 15
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ युग पुरुष तुम्हें शत-शत वन्दन तुम अभिनव युग के नव विधान, रूढ़ बन्धनों के मुक्ति गान, हे युग-पुरुष, हे युगाधार, अभिवन्दन है, शत-शत वन्दन! ज्ञान-ज्योति की ज्वलित ज्वाला, आत्म-साधना का उजाला, हे मिथ्या-तिमिर अभिनाशक, अभिवन्दन है, शत-शत वन्दन! तुम नव्य नभ के नव विहान, नई चेतना के अभियान, श्रमण संस्कृति के अमर-गायक, अभिवन्दन है, शत-शत वन्दन! अतीत युग के मधुर गायक, अभिनव युग के हो अधिनायक, नूतन-पुरातन युग शृङ्खला, अभिवन्दन है, शत-शत वन्दन! तू पद-दलितों का क्रान्ति-घोष, अबल-साधकों का शक्ति-कोष, हे क्रान्ति-पथ के महापथिक, अभिवन्दन है, शत-शत वन्दन! --विजय मुनि, शास्त्री xiii Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.001329
Book TitleSagar Nauka aur Navik
Original Sutra AuthorN/A
AuthorAmarmuni
PublisherVeerayatan
Publication Year2000
Total Pages294
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari & Discourse
File Size7 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy